|
फ़ॉलोअर
रविवार, 22 मई 2011
तेलुगु काव्य ‘अक्षर मेरा अस्तित्व’ की भूमिका
गुरुवार, 19 मई 2011
दिलीप सिंह कृत 'अनुवाद की व्यापक संकल्पना' लोकार्पित
प्रो. दिलीप सिंह कृत ''अनुवाद की व्यापक संकल्पना'' लोकार्पित
हैदराबाद |
यहाँ उच्च शिक्षा और शोध संस्थान, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा द्वारा 30 अप्रैल 2011 को आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर प्रमुख हिंदी भाषा चिंतक प्रो. दिलीप सिंह की वाणी प्रकाशन द्वारा सद्यःप्रकाशित पुस्तक ''अनुवाद की व्यापक संकल्पना'' को हिंदी दैनिक 'स्वतंत्र वार्त्ता' के संपादक डॉ. राधे श्याम शुक्ल ने लोकार्पित किया.
लोकार्पित कृति का परिचय देते हुए प्रो. ऋषभदेव शर्मा ने बताया कि लेखक ने भूमंडलीकृत दुनिया में अनुवाद की नई भूमिका पर समसामयिक सन्दर्भों में सार्थक चर्चा की है और साथ ही अनुवाद समीक्षा के नए प्रारूप खास तौर से भारतीय भाषाओँ के परिप्रेक्ष्य में सुझाए हैं. उन्होंने किताब को अनुवाद शास्त्र के अध्येताओं, विद्वानों और अनुवादकों के लिए समान रूप से उपयोगी माना.

लोकार्पण करते हुए डॉ. राधेश्याम शुक्ल ने भारतीय बहुभाषिक स्थिति में अनुवाद के महत्त्व और स्वरुप की चर्चा करते हुए अनुवाद को विश्वविद्यालयीय स्तर पर भाषाविज्ञान के साथ साथ साहित्य विभागों का भी अनिवार्य हिस्सा बनाने की माँग की और कहा कि भारतीय साहित्य की सभी क्लासिक रचनाओं का अनुवाद परस्पर सभी भारतीय भाषाओँ में उपलब्ध कराने के लिए हिंदी का मध्यस्थ भाषा के रूप में व्यवहार किया जाना चाहिए.
अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के रूसी विभाग के आचार्य प्रो. जे.पी. डिमरी ने लेखक डॉ. दिलीप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी में अनुवाद चिंतन और समाजभाषाविज्ञान के क्षेत्र में उनकी सेवाएँ अभिनंदनीय हैं.
प्रो. दिलीप सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि उन्हें अनुवाद विषयक अध्ययन-अध्यापन तथा चिंतन-मनन के दौरान जिन विषयों ने उद्वेलित किया, यह पुस्तक उन सबका समाधान खोजने का विनम्र प्रयास तो है ही, देश-विदेश के तमाम अनुवाद चिंतन को सार रूप में प्रस्तुत करने के अभियान का हिस्सा भी है.. उन्होंने लोकार्पणकर्ता और वक्ताओं के प्रति आभार प्रदर्शित किया.
चित्र- प्रो.दिलीप सिंह की पुस्तक 'अनुवाद की व्यापक संकल्पना ' के लोकार्पण के अवसर पर ,बाएँ से, डॉ.राधेश्याम शुक्ल, डॉ. सच्चिदानंद चतुर्वेदी, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. त्रिभुवन राय, डॉ. जगदीश प्रसाद डिमरी और डॉ.विष्णु भगवान शर्मा.
वह अज्ञेय था
आवाज़ एक - वह चिम्पैंजी था.
आवाज़ दो - वह हिजड़ा था.
आवाज़ तीन - वह लंपट था.
आवाज़ चार - वह बहुगामी था.
आवाज़ पाँच - वह अवैध संतान का पिता था.
आवाज़ छह - वह अंग्रेजों का जासूस था.
आवाज़ सात- वह सीआईए का एजेंट था.
आवाज़ आठ - वह अमौलिक था.
आवाज़ नौ - वह कुंठित था.
दसवीं आवाज़ आकाश से आई - वह शब्द था
आकाश था
सृष्टि था
अज्ञेय था.
आवाज़ दो - वह हिजड़ा था.
आवाज़ तीन - वह लंपट था.
आवाज़ चार - वह बहुगामी था.
आवाज़ पाँच - वह अवैध संतान का पिता था.
आवाज़ छह - वह अंग्रेजों का जासूस था.
आवाज़ सात- वह सीआईए का एजेंट था.
आवाज़ आठ - वह अमौलिक था.
आवाज़ नौ - वह कुंठित था.
दसवीं आवाज़ आकाश से आई - वह शब्द था
आकाश था
सृष्टि था
अज्ञेय था.
शनिवार, 7 मई 2011
शिरसि मा लिख मा लिख मा लिख
मई दिवस. एक मई. मजदूर दिवस.
इस बरस 'कादंबिनी क्लब' की कृपा से मई दिवस काव्य दिवस बन गया. कई साल हो गए थे - क्लब की वार्षिक भ्रमण गोष्ठी को टलते. सो, ज्योतिनारायण दम्पति के संयोजन में उस रिवाज को इस इतवार के रोज फिर से प्रवर्तित कर दिया गया. ड्यूक्स फ़ार्म हाउस में बीसेक कविनुमा जन एकत्र हुए. सुंदर भोजन किया. स्वादिष्ट कविताएँ सुनीं-सुनाईं. मज़ा आया - डॉ. गोपाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल और गुरुदयाल जी भी थे न!
अध्यक्षता करनी पडी. कविता सुनाने खड़ा हुआ तो डॉ. अहिल्या मिश्र जी अड़ गईं - आज आप केवल श्रृंगारिक रचनाएँ सुनाएँगे. उन्होंने खुद भी जाने कब की लिखी प्रेम कविताएँ सुनाईं. इतनी वरिष्ठ महिला रचनाकार के आदेश को मैं भला कैसे टालता? वैसे टालता भी क्यों? पर मन ही मन इस बात पर कुढ़ा हुआ भी था कि तीन महाशय भरपेट लंच के बाद पूरी गोष्ठी में ठीक मेरे सामने सो रहे थे. सो मैंने अपनी बात उस प्रसिद्ध सुभाषित से शुरू की जिसमें कहा गया है कि - हे विधाता, कर्मफल के नाम पर और चाहे जितने ताप-शाप दे देना पर मेरे भाग्य में ऐसा अवसर कभी न लिखना कि मुझे किसी अरसिक श्रोता को कविता सुनानी पड़े-
इतर तापशतानि यदृच्छया विलिखतानि सहे चतुरानन l
अरसिकेषु कवित्वनिवेदनं शिरसि मा लिख मा लिख मा लिख ll
सोने वालों ने गर्दन हिलाई तो सुनाने वाले ने सोचा कि बात बन गई. बस फिर क्या था - कवीनाम्कवि किम्कविशिरोमणि ऋषभदेव शर्मा ने अपने वृषभोपम स्वर में अपनी किशोरावस्था के तमाम हवाई प्रेमगीत और दोहे सुना डाले. लेकिन असली धन्यता का बोध अगले दिन अखबारों में अपना यह कथित वक्तव्य पढ़कर हुआ कि अपुन ने कवियों को यह सलाह दी कि वे रसिकता के साथ कविता पेश किया करें! ब्रह्मा जी उस दिन कहीं मुझसे टकरा गए होते तो जाने क्या कर बैठता. अब तो बस इतना ही कि जब कोई कवि अरसिक सोताओं में फंसे तो समझना चाहिए कि पाप उदय हुए हैं.
फिर भी मज़ा खूब आया. मैंने और गोपाल शर्मा जी ने बच्चों के झूले में खड़े होकर फोटो खिंचवाई - जो अब तक शर्मा जी ने मुझे अग्रेषित नहीं की है (शायद छपाना न चाहते हों). ...हमारा साथ केवल अनुषा (ज्योतिनारायण जी की धेवती) ने दिया. हम तीन बालकों के अलावा बाकी सब बुड्ढ़े जो थे!!!!(फोटो गवाह है).
शुक्रवार, 6 मई 2011
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



